Search

 
 
 

साहिबगंज : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, दो युवक घायल

 
Sahibganj : साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर बरहेट थाना क्षेत्र के तलबड़िया चौक के समीप तेज स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार सनमानी गांव निवासी युवक चार्ल्स मुर्मू व उसका साथी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने  घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और दोनों घायलों को बरहेट सीएचसी भेजवाया. वहां डॉ तापस मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक लिट्टीपाड़ा से फुटबॉल मैच देखकर वापस बरहेट लौट रहा था, जबकि स्कॉर्पियो बरहेट से पाकुड़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और  सीधे मोटरसाइकिल से टकरा गई. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-gomia-regarding-release-of-hemant-soren-3-news-from-bokaro-including/">हेमंत

सोरेन की रिहाई को लेकर झामुमो ने गोमिया में निकाली न्याय यात्रा समेत बोकारो की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही