Search

 
 
 

साहिबगंज : एसडीओ ने टमटम स्टैंड के नालों से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

 
Sahibganj : जिले के अनुमंडल पदाधिकारी सह साहिबगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनन्द जी ने 26 अगस्त को टमटम स्टैंड के आसपास नाले पर की गई अतिक्रमण कर बने दुकान को लेकर निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ राहुल जी आनंद जी ने नगर परिषद के जेई, एई, अमीन सहित अन्य कर्मचारियों के साथ टमटम स्टैंड के नालों को देखा और नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए सभी दुकानों को हटाने और नाले को अतिक्रमण से मुक्त करने का आदेश दिया. साथ ही नगर परिषद के कर्मचारियों को समय रहते नाले की सफी का निर्देश दिया. जिससे बारिश का पानी लोगों के घर और दुकानों में दाखिल ना हो सके. लोगों ने बताया कि नाले के अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी कॉलेज रोड, पाइप रोड, हब्बीपुर, सकरुगढ़, नव भारत गली रोड, बड़तल्ला, मोहल्ले के लोगो के घरों में घुस जाता है. कॉलेज रोड के अधिकतर दुकानदार दुकानों में बारिश का पानी दाखिल होने से परेशान रहते हैं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-in-gopaladih-mukhiya-sunita-tudu-distributed-clothes-among-the-students/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गोपलाडीह मे मुखिया सुनीता टुडू ने छात्रों के बीच किया पोशाक वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही