Search

 
 
 

साहिबगंज : एसडीओ ने दो क्रशर प्लांट को किया सील

 
Sahibganj : राजमहल एसडीओ रौशन साह के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने 7 सितंबर को बरहरवा और पतना अंचल के दो क्रशर प्लांट को सील कर दिया. टीम ने पतना अंचल के देव ब्लैक स्टोन वर्क्स, भगवान स्टोन वर्क्स और बरहरवा अंचल के पीपलजोरी मौजा मे एमएस श्री गुरू स्टोन वर्क्स खदानों की जांच की. एसडीओ ने बताया कि पीपलजोड़ी मौजा के एमएस श्री गुरू स्टोन वर्क्स ओर देव स्टोन वर्क्स व माइंस को तत्काल सील करते हुए क्रशर व माइंस क्षेत्र से करीब 80 हज़ार सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त किया गया है. एमएस श्री गुरू स्टोन वर्क्स के मालिक अमरजीत सिंह के खिलाफ काम में बाधा देने के कारण कोटालपोखर थाना में सनहा दर्ज किया गया है. क्यों हुई कार्रवाई एसडीओ ने बताया कि एनजीटी के गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए नियम विरूद्ध तरीके से क्षमता से अधिक का ऑटोमेटिक क्रशर प्लांट बैठाया गया है. प्लांट एरिया में कोई चहारदीवारी नहीं है. पानी के छिड़काव की भी कोई व्यवस्था नहीं है और न ही पीटीजेड कैमरा है. क्रशर संचालक कई ज़रूरी कागजात भी नहीं प्रस्तुत कर सके. खदानों के मापी का निर्देश एसडीओ रौशन साह ने बताया कि कि तत्काल कंपनी के तीनों माइंस एरिया की मापी का निर्देश सीओ को दिया गया है. कागज़ात देखने व माइंस एरिया की मापी के बाद आगे नियमानुकूल कार्रवाई होगी. मौके पर बरहरवा अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता व कोटलपोखर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ed-team-reaches-court/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ईडी की टीम न्यायालय पहुंची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही