Search

साहिबगंज : खनन में इस्तेमाल हो रहे विस्फोटकों की एसडीओ करें जांच : डीसी

Sahibganj: डीसी रामनिवास यादव ने 02 जून को अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. डीसी ने ट्रकों की नियमित जांच करने व एनजीटी न्यायालय के आदेश का अनुपालन का निर्देश दिया. जिला खनन टास्क फोर्स को अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ छापेमारी करने, रात्रि में विशेष अभियान चलाने को कहा. एसडीओ साहिबगंज व राजमहल को खनन में इस्तेमाल हो रहे विस्फोटक की अनुज्ञप्ति की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. डीसी ने अवैध खनन में अभी तक हुए एफआईआर व की गई कार्यवाही की जानकारी ली. सभी सीओ को डीजीपीएस सर्वे के अनुरूप माइंस की मापी कराने का निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि अवैध खनन से संबंधित शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9065370630 पर की जा सकेगी. टास्क फोर्स ने बताया कि 27 मई को तालझारी अंचल में की गई कार्रवाई में बेकचुरी में 20 खननकर्त्ता व 07 वाहन पर कार्रवाई की गई है. वहीं 01 क्रसर को सील कर 04 वाहन व 02 बाइक जब्त किया गया. इसके खिलाफ तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बैठक में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसी विनय कुमार मिश्र, डीएसपी राजेंद्र दुबे, डीटीओ संतोष गर्ग, एसडीओ   राहुल जी आनंद जी, डीएमओ विभूति कुमार, सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी, सीओ, कार्यपालक अभियंता व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655126&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : गुजरात के सूरत में उधवा प्रखंड निवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp