Search

 
 
 

साहिबगंज : एसडीपीओ ने राधानगर थाना का किया निरीक्षण

 
Sahibganj : राजमहल एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी ने 22 अक्टूबर को राधानगर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना प्रभारी को कई दिशानिर्देश दिये. एसडीपीओ ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडो की बारी-बारी से समीक्षा की. साथ ही लंबित कांडो का जल्द से जल्द निष्पादन करने का आदेश दिया. अनुसंधान में तेजी लाने, शराब कारोबार पर अंकुश लगाने, वाहन जांच अभियान में तेजी लाने और अवैध लॉटरी समेत अपराध नियंत्रण के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने को कहा. एसडीपीओ ने थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल को नियमित रूप से गश्ती कराने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने व आम जनता की शिकायत पर त्वारित कारवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक अवर निरीक्षक इकबाल खान, वृद्धि चंद्र मिश्रा, अवधेश पाठक समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-organized-stress-relief-camp-at-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सदर अस्पताल में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही