Search

 
 
 

साहिबगंज : बूथों का रूट मैप जल्द तैयार करें सेक्टर मजिस्ट्रेट- डीसी

 

लोस चुनाव को लेकर डीसी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सेक्टर वाइज बूथ का रूट मैप नजरी-नक्शा के साथ जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा जैसे पानी, बिजली, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था करें. संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर नियमित रूप से पर्यवेक्षण करें. पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का नियमित भ्रमण कर जल्द से जल्द एएमएफ पूर्ण करें. उन्होंने इस कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र के बीडीओ व मुखिया से सहयोग ले सकते हैं. उन्होंने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाकर दिए गए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें. बैठक में अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज रवि जैन, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, डीपीओ यूआईडी संदीप कुमार, सभी बीडीओ, थाना प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-students-should-focus-their-studies-on-startups-principal/">गिरिडीह

: विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को स्टार्टअप्स पर फोकस करें- प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही