Search

 
 
 

साहिबगंज : एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों का चयन शिविर 5 व 6 मई को

 
Sahibganj : झारखंड खेल प्राधिकरण रांची की ओर से नव सृजित सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए 16 से 22 आयु वर्ग (बालक व बालिका) के खिलाड़ियों को चयनित करने के लिए दो दिवसीय चयन शिविर का आयोजन 5 व 6 मई को प्रातः 9 बजे से सिद्धो कान्हो स्टेडियम साहेबगंज में किया जाएगा. शिविर में चयन समिति के मनोहर टोपनो (ओलंपियन), राज्य समन्वयक (साझा) हरेंद्र सिंह, आवासीय प्रशिक्षक चाईबासा प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक  हजारीबाग के नीरज राय, आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बोकारो के सुरेश उरांव, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक लातेहार के योगेश प्रसाद यादव खिलाड़ियों का चयन करेगें. अंतिम रूप से चयनित 32  खिलाड़ियों को रांची में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625101&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: संत कबीर आश्रम में वार्षिक सत्संग व भंडारा का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही