Sahibganj : जिले के बोरियो प्रखंड स्थित शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री महाविद्यालय में 27 अप्रैल को सत्र 2020-23 सेमेस्टर-5 की आंतरिक परीक्षा में 250 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुईं. प्रभारी प्राचार्य प्रो. नजरूल इस्लाम ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा में चार विषयों की परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. 27 अप्रैल को प्रथम पाली में वैल्यू एंड मोरल एजुकेशन और द्वितीय पाली में डीएसई की परीक्षा ली गई. दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है. ड्रेस कोड पहनकर आने वाले छात्र-छात्राओं को ही कॉलेज में प्रवेश करने दिया गया. ड्रेस पहन कर नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं को गेट पर ही रोक दिया गया. फिर 30 मिनट बाद अंतिम चेतावनी देकर परीक्षा में बैठने की इजाजत दी गई. मौके पर प्रोफ़ेसर मनीष कुमार, भोला प्रसाद साह, रवि कुमार, नीतू कुमारी, दिवाकर साह, मनोहर अंसारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620980&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: उधवा प्रखंड में गर्मी की दस्तक के साथ ही जलसंकट शुरू [wpse_comments_template]
साहिबगंज : डिग्री कॉलेज बोरियो में सेमेस्टर-5 की आंतरिक परीक्षा शुरू

Leave a Comment