Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : घर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराबाड़ी हटिया स्थित एक घर में 10 अगस्त को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शब को कब्ज़े में लेकतर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान 45 साल के शेर खान के रूप में की गई. बहन ने जताई हत्या की आशंका र्जुन नगर स्टेडियम रोड निवासी मृतक की बहन नसीमा खानम ने भाई शेर खान की हत्या की आशंका जतायी. पुलिस को बताया कि शेर खान उनके यहां ही खाता-पीता था. 9 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे उनका भाई घर के बाहर बैठा हुआ था. जब वो बाहर निकली तो उनका भाई कुछ युवकों के साथ टोटो में बैठा हुआ था. जब उन्होंने खाना खाने के लिए कहा तो शेर खान कुछ नहीं बोला और टोटो में बैठे लोगों को हैरानी से देखने लगा. उन्हें कुछ शक हुआ तो टोटो को रोकने की कोशिश की. टोटो में बैठे एक युवक ने उनका हाथ टोटो से छुड़ा दिया. इसके बाद टोटो से उसे लेकर निकल गए. उन्होंने चिल्लाते हुए पीछा भी किया. लेकिन सभी फरार हो गए. सबने देर रात उसकी खोजबीन की. उसके घर भी गए. लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद सुबह 9 बजे दुबारा उसके घर गए तो उसका भाई पेट के बल मृत पड़ा मिला. [caption id="attachment_385682" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/deployed-police-force-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> मौके पर तैनात पुलिस बल के जवान[/caption] इंस्पेक्टर शशिभूषण, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने पूछताछ के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही मामले के तह तक पहुंच जाएंगे. दूसरी तरफ़ इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mahagama-mla-deepika-pandey-singh-joined-the-gaurav-yatra-in-the-palace/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : राजमहल में गौरव यात्रा में शामिल हुई महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही