Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: लापता महिला का कटा सर मिलने से क्षेत्र में सनसनी

sahibganj: जिला के बोरियो थाना क्षेत्र में बोरियो संथाली पंचायत की लापता मालोती सोरेन का कटा सर 3 मई को बांझी पंचायत के जंगल से मिला है. जिसकी शिनाख्त महिला के पति तलु किस्कू व बहन रानी सोरेन ने की है. ज्ञात हो कि 27 अप्रैल से महिला अपने ससुराल से लापता थी. मालोती की शादी बांझी पंचायत के चटकी गांव निवासी तलु किस्कू से हुई थी. मालोती के पति ने दो विवाह किया है जिस कारण पारिवारिक कलह होने की बात कही जा रही है. पिछले कई दिनों से बोरियो पुलिस लापता महिला को खोज रही थी. बुधवार की सुबह महिला के ससुराल से कुछ दूर जंगल से एक महिला का कटा हुआ सर बरामद किया गया है. लापता महिला के पति तलु का कहना है कि अधकटा सर उसकी पत्नी का ही है. [caption id="attachment_626696" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-03-at-7.53.56-PM-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> हत्या का आरोप लगाती बहन रानी सोरेन[/caption] वहीं उसकी बहन रानी सोरेन ने कहा कि उसकी बहन की हत्या उसके जीजा, उसके सास-ससुर व दूसरी पत्नी ने मिलकर की है. बोरियो पुलिस कई दिनों से क्षेत्र का खाक छान रही थी. थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और अवर निरीक्षक सुषमा कुमारी लगातार पैदल ही लापता महिला की खोज में लगे थे. थाना प्रभारी ने कहा कि रिश्तेदारों की शिनाख्त के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.महिला के धड़ की भी खोज की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626328&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही