Sahibganj : पुलिस लाइन में 6 अप्रैल को हुई मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी समेत अन्य निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए. बैठक में थाना वार आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक छवि वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई. साथ ही समय-समय पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया. चोरी की घटनाओं समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने और रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. बैठक में एसडीपीओ राजेंद्र दूबे व प्रदीप उरांव, इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार सिंह व धर्मपाल कुमार, थानेदार अनुपम प्रकाश, जगन्नाथ पान, चिरंजीत प्रसाद, प्रकाश रंजन, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा कच्छप समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600204&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद [wpse_comments_template]
साहिबगंज : लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें- एसपी

Leave a Comment