Search

 
 
 

साहिबगंज : लंबित मामले जल्द निपटाएं थाना प्रभारी- एसडीपीओ

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- बरहरवा एसडीपीओ कार्यालय में 2 जुलाई को मासिक अपराध संगोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव ने थाना प्रभारियों को दर्ज लंबित मामले जल्द निष्पादन करने तथा वारंटी एवं फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. उन्होंने आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए. एसडीपीओ ने कहा कि आगामी त्योहार बकरीद को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी. मुस्लिम समुदाय से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की जाएगी. बैठक में बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार रांगा, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=346181&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध लॉटरी का धंधा धड़ल्ले से जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही