Search

 
 
 

साहिबगंज : आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जेटके कुमहरजोरी पंचायत के सरयबिंधा गांव निवासी एक आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात आरोपियों को बोरियो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 29 अप्रैल को आरोपियों से पूछताछ करने साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा खुद बोरियो थाना पहुंचे. मामला 27 अप्रैल की देर रात की है. पीड़ित महिला अपने पति के साथ जेटके गांव से मेला देखकर वापस अपने गांव लौट रही थी. रास्ते में सुनसान जंगल के पास पांच-छह की संख्या में अज्ञात लोगों ने महिला को रोक कर छेड़छाड़ी करने लगे. पति के बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई. पति भागे-भागे गांव आया और परिजनों को मामले की जानकारी दी. वापस घटनास्थल पर जाने पर वहां कोई नहीं दिखा. महिला उसी रात करीब दो बजे निर्वस्त्र गांव लौटी. उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. 28 अप्रैल को बोरियो थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस महिला के गांव पहुंचकर उसे बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622460&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने अनुमंडल कार्यालय को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही