Search

 
 
 

साहिबगंज : चानन गांव में दो भाइयों के बीच चलीं सात राउंड गोलियां

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चानन गांव में 25 जून रविवार को ट्रैक्टर के मालिकाना हक को लेकर दो भाइयों के बीच सात राउंड गोलियां चली. घटना की सूचना पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व एसआई संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस ने वारदात स्थल से दो खोखा बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार दिनेश मंडल और उसके भाई रामविलास मंडल ने पार्टनरशिप में ट्रैक्टर खरीदी थी. ट्रैक्टर चलवाने और रुपए के हिसाब को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. इस क्रम में दिनेश मंडल ने सात राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद दिनेश मंडल वहां से फरार हो गया। इधर पुलिस ने दिनेश मंडल के छोटे भाई लाला मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही