Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए सेविका सहायिका को सर्वे की जिम्मेवारी

 
Sahibganj : शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त राम निवास यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की. बैठक में श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी ली, जहां समिति के अध्यक्ष ने हर माह संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त को उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही वृहद पैमाने पर सेविका सहायिका की सहायता से सर्वे कार्य करने का निर्देश दिया. जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने छूछी पंचयात में स्थित स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर अवस्था से अवगत कराया. राजमहल विधायक अनंत ओझा ने उधवा में स्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त कराने की अपील की. साथ ही आपात स्थिति के लिए राजमहल में बोट एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने का भी सुझाव दिया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बरहरवा नगर पंचायत व बोरियो ग्रामीण जलापूर्ति योजना चालू अवस्था में कुछ स्थलों पर जलापूर्ति बाधित है, जिसे लेकर पाइपलाइन मरम्मत के लिए संवेदक को निर्देशित किया गया है. जिले में खराब पड़े चापाकल व जलापूर्ति पाइपलाइन कुजल सीएल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि रात्रि में नियमित रूप से ओवरलोड ट्रकों की जांच की जा रही है. कृषि विभाग से संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में समिति के अध्यक्ष सह सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, राजमहल विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-office-of-legal-aid-defense-council-system-inaugurated/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही