Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का हुआ चयन

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड अंतर्गत बांझी संथाली पंचायत के बांझी संथाली आंगनवाड़ी केंद्र-1 में 26 अगस्त को सेविका का चयन किया गया. बोरियो के बीडीओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में शांति पूर्ण ढंग से चयन प्रक्रिया संपन्न करी गई. बांझी संथाली में सेविका चयन में कुल  10 उम्मीदवार शामिल हुए. एक अनुसूचित जाति की उम्मीदवार की उमीदवारी को अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित रहने कारण रद्द किया गया. तीन आवेदिका के पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण उनकी उम्मीदवारी को भी निरस्त किया गया. बाकी बचे 6 आवेदिकाओं में सेविका का चयन उच्चतम योग्यता के आधार पर सभी की सहमति से किया गया. जिसमें सुशीला हेंब्रम (एमए 66%) का चयन किया गया. चयन समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियो टुडू दिलीप, मुखिया मायबेटी बेसरा, बांझी संथाली, सुपरवाइजर स्वाति, मोहम्मद आलम प्रधानाध्यापक उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांझी बाजार, मर्सेला बेसरा, एएनएम बांझी, प्रधान सुनील मुर्मू बांझी संथाली, बीरेंद्र मुर्मू, क्लेमेंट मुर्मू, सुरेंद्र सोरेन, बुधराय टुडू, दिलीप हांसदा मार्टिन बेसरा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mukhiyas-allegation-on-mnrega-bpo-pressure-is-being-made-to-sign-fake-scheme/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मुखिया का मनरेगा बीपीओ पर आरोप, फर्ज़ी योजना पर हस्ताक्षर का बनाया जा रहा दबाव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही