Search

 
 
 

साहिबगंज : जिला गंगा समिति की बैठक में सीवरेज प्लान पर चर्चा

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति की बैठक की. बैठक में सीवरेज प्लान पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने एनजीटी के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. वहीं, अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट के निपटारे की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व डस्टबिन के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही साप्ताहिक गंगा आरती, गंगा घाटों के रखरखाव और वहां लाईट की समुचित व्यवस्था करने को कहा. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सदर एसडीओ राहुल जैन, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार,जिला गंगा समिति के सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, अशोक चौधरी, डीपीओ नमामि गंगे समेत विभिन्न एजेंसियों के अभियंता व सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-flagged-off-evm-mobile-demonstration-van/">धनबाद

: डीसी ने ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को किया रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही