Search

 
 
 

साहिबगंज : जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीओ से की मुलाकात

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- राजमहल व उधवा प्रखंड के सैकड़ों शिव सेना कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार साह से 19 जुलाई को मुलाकात की. कार्यकर्ताओं का नेतृतव उधवा प्रखंड के शिवसेना के वरिष्ठ नेता देवकांत ओझा ने किया. जनसमस्याओं में उधवा प्रखंड अंतर्गत मध्य पियारपुर के ग्रामीणों को राशन मिलने में परेशानी दूर करने, 50 ग्रामीण  कार्डधारियों को किसान स्वयं सहायता समूह से जोड़ने, आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम हटाकर जरूरतमंद लोगों के नाम सूची में जोड़ने समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं. मौके पर शिव सेना के जिला संयोजक गोलाम मोहम्मद, सैफुद्दीन शेख, सज्जाद शेख, फोटीक शेख, सद्दाम शेख, सैदुल शेख, कालू शेख व गूदोड़ शेख समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361895&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गिफ्ट दुकान में लाखों की चोरी के दो आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही