Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पचकठिया से भोगनाडीह तक सिदो कान्हू क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

Advertisement
Advertisement
हूल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता, डीसी, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sahibganj : हूल दिवस पर शुक्रवार 30 जून को बरहेट प्रखंड में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. पचकठिया शहिद स्थल से सिदो-कान्हू की जन्म स्थली भोगनाडीह पार्क तक प्रतियोगिता आयोजित की गई. डीसी राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और बरहेट बीडो सोमनाथ बनर्जी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. प्रतियोगिता में गिरिडीह के पवन कुमार ने पहला, दुमका के रंजीत किस्कू ने दूसरा और पाकुड़ के तोनय मुर्मू तीसरा स्थान हासिल किया. दुमका के व्रेंटुश मुर्मू चौथे और राकेश मुर्मू पांचवे, हज़ारीबाग के प्रदीप कुमार छठे, पाकुड़ के मोतीलाल मुर्मू सातवें, गोड्डा के श्यामदेव चौरी आठवें, देवघर के जानकी कुमार नौवं और साहिबगंज के सोनोत मरांडी दसवें स्थान पर रहे. साहिबगंज के लॉरेंस टुडू ने 11वां, दुमका के अभिषेक कुमार ने 12वां, साहिबगंज के सिमनोन बेसरा ने 13वां, दुमका के सोकोल किस्कू ने 14वां, पाकुड़ के के सुनीराम रॉय ने 15वां, साहिबगंज के राम हेंब्रम ने 16वां, बोकारो के साहिल भुईया ने 17वां, दुमका के मुकेश हांसदा ने 18वां, पाकुड़ के मथीयस मरांडी ने 19वां और साहिबगंज के बिपिन कुमार ने 20वां स्थान हासिल किया. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक कुमार, माधव चंद्र घोष, अनिल टुडू, अभिजीत पात्रा, बमबम कुमार, बिरेंद्र कुमार समेत झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारी उपास्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-cs-arrived-at-330-am-to-inspect-borio-chc/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सुबह 3:30 बजे बोरियो सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए सीएस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही