Search

साहिबगंज : शहर में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा को किया गया बहाल

Sahibganj : साहिबगंज जिला में मंगलवार की देर रात से बंद इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. हालांकि एहतियातन कानून व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती अब भी दिख रही है. संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. देवघर, पाकुड़, जामताड़ा के एसडीपीओ स्तर के पुलिस पदाधिकारी कैंप किए हुए है. बीते दिन हुई घटना के बाद से ज़िले में कही से भी तनाव या अशांति की ख़बर नहीं है. जिससे जिला प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है. दूसरी तरफ शहर की दुकानें और बाज़ार भी खुल गये हैं. शहर के लोग सामान्य ढंग से अपने अपने दैनिक कार्य में जुट गए हैं. गौरतलब है कि सोमवार 3 अप्रैल को पटेल चौक पर स्थित बजरंगबली की मूर्ति को असमाजिक तत्वों ने क्षति पहुंचाई थी. जिसके बाद शहर का माहौल अशांत हो गया था. बाज़ार, दुकान व सड़क पर आवागमन बंद हो जाने से लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एहतियातन जिले में इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया गया. शहर का जनजीवन तनाव के कारण पिछले कई घंटे काफ़ी प्रभावित रहा. जिला प्रशासन और पुलिस के अथक प्रयास के बाद अब शहर पुराने ढ़र्रे पर लौटता दिख रहा है. यह">https://lagatar.in/ed-team-raiding-sahibganj-district-mining-office/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज जिला खनन ऑफिस में ईडी टीम कर रही छापेमारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp