Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हिंसाग्रस्त इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

Sahibganj : साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में 1 अप्रैल की रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. फिलहाल हिंसाग्रस्त इलाके में शांतिपूर्ण स्थिति है. इलाके में पुलिस की तैनाती है. कुलीपाड़ा से लेकर बरतल्ला मछली मार्केट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं. पथराव में एक पुलिस समेत 6 लोग घायल हो गए थे. घायलों में एक पुलिस अधिकारी के अलावा दो पुलिस जवान भी शामिल हैं. इसके अलावा तीन आम लोग शामिल हैं. पथराव में घायल हुए सदर एसडीपीओ का नाम राजेंद्र दुबे है. सभी घायलों को रात में ही इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती कराया गया. झ़ड़प की जानकारी पाकर उपायुक्त राम निवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर जुलूस को आगे बढ़ाया. मामले में उपायुक्त ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस पर पत्थरबाजी की. मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. बताते चलें कि पटनिया टोला दहला पूजा समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस 1 अप्रैल की देर शाम निकाला गया था. जुलूस के कुलीपाड़ा से गुजरते समय मीट मंडी के पास कुछ मकान की छतों से जुलूस पर पथराव किया गया. देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई. पथराव में एक पुलिस अधिकारी समेत दो पुलिस जवान और दो आम लोग घायल हो गए. दुकानों और वाहनों में तोड़पोड़ की गई. आगजनी की भी घटना हुई. दो बाइकों में आग लगा दी गई. माहौल हिंसक हो गया. विसर्जन पर रोक लगा दी गई. घटनास्थल पर उपायुक्त, एसपी व अन्य वरीय अधिकारी पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596594&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गेहूं लदा नाव गंगा नदी में डूबा, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही