Sahibganj: उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत के खाड़ी टोला में 26 अप्रैल की शाम एक छह वर्षीय बच्ची बिस्तर से गायब हो गई. वहीं 27 अप्रैल की सुबह घर के पीछे झाड़ी में खून से लथपथ अवस्था में बच्ची के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. खाड़ी टोला निवासी रतन मंडल की पत्नी अपनी रसोईघर में खाना बना रही थी. उनकी बड़ी पुत्री पड़ोसी के घर गई थी जिसे लाने मां पड़ोसी के घर गई थी. दूसरी पुत्री बिस्तर पर सो रही थी. कुछ देर बाद लौटी तो पुत्री अमृता कुमारी गायब है. आसपास खोजबीन करने पर भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. इसकी सूचना राधानगर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह लोग शौच के लिए आम बगीचे की तरफ जा रहें थे तभी झाड़ी से बच्ची की शोरगुल की आवाज आई. आवाज सुन वहां जाकर देखा कि बच्ची खून से लथपथ है. परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले गए.जहां डॉ देवेंद्र बोस ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है. जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. बच्ची का पिता एक महीने पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गए हैं. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621343&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : सीएम के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव [wpse_comments_template]
साहिबगंज: बिस्तर से छह वर्षीय बच्ची गायब,अगले दिन खून से मिली लथपथ

Leave a Comment