Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज:आसमानी कहर ने लील लिया चार बच्चों को,एक गंभीर

Sahibganj:जिला के राधानगर थाना क्षेत्र में पश्चिमी उधवा पंचायत अंतर्गत बाबुटोला मोड़ के समीप आम बगीचे में 30 अप्रैल की दोपहर में ठनका गिरने से आम चुनने गए चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झूलसने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. रविवार की दोपहर अचानक तेज बारिश के साथ आंधी शुरू हुई.जिससे आसपास के पांच बच्चें आम चुनने के लिए बगान पहुंचे थे. बारिश तेज होने के कारण पांचों बच्चे एक आम पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान तेज गर्जन के साथ ठनका उस आम पेड़ के पास गिरा. जिससे घटनास्थल पर ही चार बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बाबुटोला गांव के आयशा खातुन (14 वर्ष), नजरुल शेख (7 वर्ष) दोनों पिता हुमायूं शेख, तौकीर आलम (12 वर्ष) पिता मेहबूब शेख व जहीद शेख (10 वर्ष) पिता असराफूल शेख की मौत हो गई. जबकि हुमायूं शेख के ही 9 वर्षीय पुत्री नसनारा खातुन झूलसने से हालत गंभीर है. [caption id="attachment_624388" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-30-at-5.00.10-PM-1-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते लोग[/caption] हुमायूं शेख, महबूब शेख व असराफुल शेख आपस में चचेरे भाई हैं. तीनों लोगों का घर भी एक ही जगह है. घायल बच्ची का इलाज़ राजमहल अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. मृत चारों बच्चों का पोस्टमार्टम राजमहल अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624087&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : अब क्यूआर कोड से पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, एसपी ने की शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही