Search

 
 
 

साहिबगंज : सरकारी स्कूलों में विशेष नामांकन अभियान की रफ्तार धीमी

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए 1 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. साहिबगंज ज़िले में इस अभियान की रफ्तार धीमी है. अभियान के 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने कम बच्चे आ रहे हैं. ऐसे में शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल लग रहा है. वैसे नामांकन की रफ्तार कोरोना काल से ही धीमी है. उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निर्देश जारी किया गया है. नामांकन को लेकर विशेष नामांकन अभियान भी शुरू किया गया है. सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू है. कक्षा 1, 6, 9 और 11वीं में नए बच्चों का नामांकन किया जाना है. राज्य परियोजना कार्यालय प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रहा है. शत प्रतिशत नामांकन वाले विद्यालयों को भी चिन्हित किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353171&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मिर्जाचौकी-फरक्का सड़क का शिलान्यास पीएम मोदी 12 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे- विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही