Search

 
 
 

साहिबगंज : साढ़े तीन लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने चला रही बड़ा अभियान
Sahibganj : पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को लगभग साढ़े तीन लाख कीमत की 7.56 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया है. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे पुलिस को नशा के सौदागरों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली. इसी आधार पर फुलवरिया के पटल बगीचा के पास स्कूटी सवार हसन टोला निवासी मो शमसुल हक़ (39) को पकड़ा गया. उसके पास से 12 छोटा पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में 7.56 ग्राम हेरोइन, 2000 रुपये नक़द व एक ओप्पो कंपनी का ए-15 स्मार्ट फोन बरामाद हुआ. इस नशा तस्कर को पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है. इस मौके पर बरहरवा सह राजमहल एसडीपीओ प्रदीप उरांव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी कुन्दन कान्त विमल, एसआई सुनील कुमार व अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=705884&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में युवक पर केस दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही