Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सामाजिक कार्यकर्ता ने धर्म कांटा ठीक कराने की मांग उपायुक्त से की

Sahibganj : राजमहल ऐतिहासिक पहाड़ को बचाने के लिए नई दिल्ली स्थित एनजीटी प्रधान बेंच में याचिका दायर करने वाले जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने उपायुक्त राम निवास यादव से मिर्जाचौकी चेकनाका में खराब पड़े धर्म कांटा ठीक कराने की मांग की है. यह धर्मकांटा विगत पांच दिनों से खराब है. इसे एनजीटी के आदेश पर पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए लगाया गया था. सैयद अरशद नसर का कहना है कि कुछ पत्थर व्यवसायी इसे हटाने और ख़राब करने की ताक में लगे रहते हैं. आखिर क्या वजह है कि पांच दिनों से ख़राब धर्म कांटा को अब तक ठीक नहीं किया गया है? हो सकता है कुछ पत्थर व्यवसायियों के इशारे पर इसे खराब किया गया हो. चेकनाका में धर्म कांटा लगने से पत्थर व्यवसायियों में खलबली मची हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664866&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : परिजनों का दावा, 2.90 लाख की फिरौती देने पर छोड़ा गया अफजल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही