Search

 
 
 

साहिबगंज : तेज हवा में उड़ा सोलर प्लेट, जलापूर्ति बाधित

 
Sahibganj:जिला के बरहेट प्रखंड में 17 मई की रात को चली तेज हवा से बरमसिया पंचायत अंतर्गत मारगोरा पहाड़ गांव के समीप बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क किनारे स्थित सौर ऊर्जा संचालित पानी टंकी व बड़ा कदमा गांव में पानी टंकी पर लगा सोलर प्लेट उड़ कर गिर गया है. सोलर प्लेट के नीचे गिर जाने के कारण 18 मई से ग्रामीण इस पानी टंकी का लाभ लेने से वंचित हैं. वहीं लोगों को फिर से चापानल व अन्य सुविधाओं के उपयोग के लिए विवश होना पड़ा है. भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल समस्या उत्पन्न न हो इसको लेकर पंसस सामू पहाड़ीया, भीमा पहाड़ीया,डोम्बा पहाड़ीया,संजय पहाड़ीया,सुखदेव पहाड़ीया ने संबंधित विभाग व बीडीओ से पानी टंकी पर सोलर प्लेट लगा कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640332&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : रक्तदान कर जनसेवा की भावना जगा गए जनसेवक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही