Search

 
 
 

साहिबगंज : दुर्गा टोला पंचायत भवन से सोलर प्लेट चोरी

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गा टोला पंचायत भवन से सोलर प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है. पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद के बयान पर बोरियो थाना में 10 अक्टूबर को इसकी शिकायत दर्ज़ करवाई गई. घटना 6 अक्टबूर की रात की है. प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद ने लिखित शिकायत में कहा है कि विगत 6 अक्टूबर को रात के अंधेरे में दुर्गा टोला पंचायत भवन से अज्ञात लोगों ने टावर, एंटीना और 6 पीस सोलर प्लेट की चोरी कर ली. इस मामले में बोरियो थाना में कांड संख्या 248/22 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-did-surprise-inspection-of-phc-mandro/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने पीएचसी मंडरो का किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही