Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मुस्लिम टोला में पेयजल संकट का हुआ समाधान

लगातार मीडिया की खबर का असर Sahebganj : पेयजल की समस्या से जूझ रहे बोरियो बाजार पंचायत के मुस्लिम टोला गांव में अब पेयजल संकट दूर हो जाएगा. 25 फरवरी को बोरियो प्रखंड प्रमुख कैलाश प्रसाद और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई दिलीप मंडल एवं अन्य अधिकारी गांव पहुंचे. ग्रामीणों की मांग पर बोरिंग गड़ाई शुरू हो गई है. ग्रामीणों ने उप प्रमुख और जेई के प्रति आभार व्यक्त किया. पानी कि किल्लत दूर होने से गांव के करीब 70 परिवारों में खुशी देखी जा रही है. उल्लेखनीय है कि गांव में पेयजल की किल्लत थी. लोग दो किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते थे. रमजान तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी थी. जल संकट को लेकर लगातार मीडिया में खबर भी प्रकाशित हुआ था. खबर का असर पड़ा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग हरकत में आया. बोरिगं की गड़ाई शुरू हुई. मौके पर डॉ. मंजूर आलम, समीरी बोरियो, मनोज, आलम अंसारी, विजय, इमरान अंसारी, सूकुमार रूज, आलम अंसारी, अनवर अंसारी, संतोष कुमार, डोली खातून समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564093&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज :  एनजीटी के आदेश को सुनिश्चित कराने का उपायुक्त ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही