Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बेटे को मां के अवैध संबंध का हुआ शक, प्रेमी की हत्या की

Sahibganj : अपनी मां के अवैध रिश्ते का शक होने पर बेटे ने मां के प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या 20 मार्च की रात कर दी. मामला तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी पंचायत के जमनी फाटक ऊपर टोला गांव की है. मृतक का नाम मदन हेंब्रम है. वह जमनी फाटक ऊपर टोला गांव में ही अपने जीजा के घर वर्षों से रह रहा था. मृतक का जीजा ग्राम प्रधान लखन सोरेन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में जिक्र है कि बरहेट थाना के बोडो़बांध गांव निवासी रिश्ते में उसका साला मदन हेंब्रम का शव गांव में ही एक गली में पड़ा मिला. गांव के ही राजन मरांडी को शक हुआ कि उसकी मां का अवैध संबंध मदन हेंब्रम से है. शव को देखकर ग्राम प्रधान ने तालझारी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है. तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने बताया कि कांड संख्या 21/23 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585210&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही