Search

 
 
 

साहिबगंज : एसपी ने निलंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया ज़ोर

 
Sahibganj : पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की गई. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने उपस्थित अधिकारियों को जिले के सभी थानों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाने को कहा. साथ ही हर छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ़्तारी का निर्देश दिया. अपराध गोष्ठी में एसपी ने विशेष रूप से लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर ज़ोर दिया और कहा कि केस डायरी और चार्जशीट न्यायालय को ससमय समर्पित किया जाये. थाना क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. गोष्ठी में मुख्य रुप से एसडीपीओ साहिबगंज राजेंद्र दुबे, एसडीपीओ बरहरवा प्रदीप उरांव, पुलिस निरीक्षक धर्मपाल कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रसाद, राजमहल थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, जीरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-loan-waiver-of-11-thousand-farmers-in-the-district/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ज़िले में 11 हज़ार किसानों की हुई ऋण माफ़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही