Search

 
 
 

साहिबगंज : एसपी ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

 
जिरवाबाड़ी आउट पोस्ट जल्द बोरियो थाना से होगा अलग, स्वत्रंत रूप से बनेगा थाना Sahibganj : साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार देर रात जिरवाबाड़ी ओपी थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सरिस्ता, मालखाना, प्रभारी कक्ष, आगंतुक कक्ष, पदाधिकारियों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था, साफ-सफाई, परिसर, मुख्य द्वार, शौचालय, बिजली व लाइट की व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा. इस दौरान नौशाद आलम ने रवाबाड़ी ओपी प्रभारी प्रणीत पटेल को सारी व्यवस्थाएं अपटूडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने रात के समय पेट्रोलिंग गस्ती ज्यादा करवाने को कहा. साथ ही समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : गाजा">https://lagatar.in/order-for-ground-attack-in-gaza-strip-soon-america-shoots-down-missiles-heading-towards-israel/">गाजा

पट्टी में जमीनी हमले का आदेश जल्द, अमेरिका ने इजराइल की ओर जा रही मिसाइलों को मार गिराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही