Sahibganj : पुलिस लाइन स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने 13 जून को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. गोष्ठी में जिले के अलग-अलग थानों में तैनात थाना प्रभारियों से आपराधिक मामलों की जानकारी लेकर समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए. थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के भी निर्देश दिए. क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक छवि वाले लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा गया. समय-समय पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने और चोरी व अन्य अपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. मौके पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा कच्छप समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665024&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम [wpse_comments_template]
साहिबगंज : थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण का एसपी ने दिया निर्देश
Leave a Comment