Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने आपराधिक मामलों की समीक्षा की

Sahibganj : साहिबगंज शहर के पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में 8 मई को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. गोष्ठी में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों से आपराधिक मामलों की जानकारी लेकर समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारा, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,  कुर्की-जब्ती समेत अपराध नियंत्रण से संबंधित निर्देश भी दिए. उन्होंने थाना प्रभारियों से आपराधिक छवि वाले लोगों पर पैनी नजर रखने, समय-समय पर एंटी क्राइम चेकिंग और वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. चोरी की घटना व अन्य आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया. मौके पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार सिंह, नगर थाना इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा कच्छप समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630893&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: बूंद-बूंद पानी को तरस रहें हैं सिमरिया पहाड़ के ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही