Search

 
 
 

साहिबगंज : मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, बरहेट में निकली भव्य शोभायात्रा समेत 3 खबरें एक साथ

 
Sahibganj : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को साहिबगंज जिले में उत्सव मनाया गया. मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए. इस मौके पर बरहेट के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर, राम मंदिर कुसमा व गायत्री मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. जगह-जगह शोभायात्रा निकाल कर जश्न मनाया गया. शोभायात्रा में महिला, पुरुष, व युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था. पचकटिया बाजार में झांकी निकाली गई. झांकी में राम, लक्ष्मण, सीता का रूप धारण किए पात्रों को गांव में भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शोभायात्रा में बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार शामिल होकर स्थिति पर नजर रख रहे थे. मौके पर राम जानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर अध्यक्ष विजय भगत, लालू भगत,  रेणुका मुम, प्रवीण तिवारी, रमिता तिवारी, सत्यनारायण भगत, अजय भगत, राजू साह, देवाशीष पांडे, कान्हा ढोली, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

प्राणप्रतिष्ठा समारोह का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण

Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने आरएसएस विभाग प्रचारक अजय कुमार के साथ मिलकर शोभनपुर भट्ठा स्थित हनुमान मंदिर में अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण कराया. विधायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को देखा. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई. अनंत ओझा ने कहा कि यह दुर्लभ क्षण है. 500 वर्षां के बाद रामलला का आगमन अयोध्या धाम में हुआ है.

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किया जागरूक

[caption id="attachment_837022" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/गुलाब.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रैफिक रुल उल्लंघन करने वालों को गुलाब फूल देते [/caption] Sahibganj : साहिबंगज डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने और बिना सीटबेल्ट पहने कार चलाने वालों को रोक कर भूअर्जन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने उन्हें गुलाब का फूल देकर उनकी भूल का अहसास कराया.भविष्य में नियमों का पालन करने की सीख भी दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty-and-two-news-from-the-court-together/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार समेत कोर्ट की दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही