Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिले के राजमहल थाना अंतर्गत कोयला बाजार मोड़ के पास मुख्य सड़क मार्ग पर 27 जून की देर रात राजमहल से उधवा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम राजमहल थाना क्षेत्र के नया बस्ती गांव निवासी मैजुल खान का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन खान और कासिम बाजार निवासी लाबुआ महालदर का 18 वर्षीय पुत्र जयदेव महालदार है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहतर चिकित्सा के लिए घायलों में से एक अर्जुन खान को पश्चिम बंगाल के मालदा इलाज के लिए भेजा गया था, जहां 28 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681702&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज में हूल दिवस पर 30 जून को सिदो-कान्हू क्रॉस कंट्री दौड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही