Search

 
 
 

साहिबगंज : तेज़ रफ्तार टेम्पू ने खड़े हाइवा को मारी टक्कर, तीन घायल

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के चांदनी चौक गांव के समीप मंगलवार को तेज़ रफ़्तार टेम्पू ने सड़क पर खड़े हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में टेम्पू में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बोरियो थाना क्षेत्र के कुसुमपोखर निवासी लुखी मुर्मू(22), खपलो निवासी शामू मुर्मू(42) और पोलिना हांसदा(40) टेम्पू में सवार होकर बोरियो साप्ताहिक हाट से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज़ रफ़्तार टेम्पू ने चांदनी चौक के समीप खड़ी डब्लूबी 45 4055 संख्या की हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज़ के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सलखु चंद्र मुर्मू ने घायलो का उपचार किया. सभी खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/pakur-instructions-to-completely-curb-illegal-mining-transport-and-lottery-business/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध खनन, परिवहन व लॉटरी के धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही