Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच बांटा खेल किट

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतिभावान बालिका कबड्डी खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ाने के लिए खेल किट एवं खेल सामग्री दिया गया. उपायुक्त राम निवास यादव ने सिदो कान्हू स्टेडियम में खिलाडि़यों को कबड्डी के स्पेसीफिक जूता, ट्रैक सूट, टी शर्ट, जर्सी पैंट, हर्डल्स, लैडर उपलब्ध कराया.

जल्द ही मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण- डीसी

उपायुक्त ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों के लिए तत्काल सिदो कान्हू स्टेडियम परिसर में गंगा मिट्टी से बने खेल मैदान उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही इनके लिए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें कबड्डी हॉल, जिम समेत अन्य सुविधाएं होंगी. प्रशासन खिलाडि़यों के लिए हर संभव मदद कर आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है. वहीं पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बालिका कबड्डी खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ी जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं. आप निर्भीक होकर खेलें एवं जिला राज्य एवं देश का नाम रोशन करें. इस अवसर पर खेल विभाग के कोच योगेश प्रसाद यादव, खेल शिक्षक बीरेंद्र कुमार साह ,कबड्डी खिलाड़ी रेखा मुंडा, ममता कुमारी, अंजली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मंजू कुमारी, रिया कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

खास बातें

  • गत वर्ष ममता एवं आरती ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, पंचकूला (हरियाणा) में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया.
  • रिया कुमारी ने आंध्र प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल कबड्डी में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया.
  • गत वर्ष टीम ने खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया.
  • ममता कुमारी ने इस वर्ष आयोजित एसजीएफआई अंडर 19 राष्ट्रीय कबड्डी में राज्य का प्रतिनिधित्व किया.
इसे भी पढ़ें साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-audit-team-reviewed-the-security-system-of-the-railway-station/">साहिबगंज

: रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट टीम ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही