Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने गावों का दौरा कर जानी समस्याएं

 

विभागीय अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन 

Sahibganj : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने 13 सितंबर को बड़हरवा प्रखंड के कोटालपोखर का दौरा किया.उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समसमस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान वह धोबीटोला, बंशीकांटा, रहीमटांड़, जीवनपुर आदि गांवों में गए और वहां की मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए. समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. लोगों ने कांग्रेस महासचिव से राशन, पेंशन व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की.इस पर तनवीर ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं के निदान की बात कही. दौरे में उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकततुल्ला खान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, रंजीत टुडू, अश्विनी आनंद, अनंतलाल भगत, नेहाल अख्तर, दिलदार आलम, रबिउल इस्लाम, शमीमअख्तर, तपेश्वर साह, गुलाम रब्बानी, जिप सदस्य प्रकाश टोप्पो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-chief-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes-in-narayanpur/">बेरमो

: नारायणपुर में मुखिया ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही