Search

 
 
 

साहिबगंज : पत्थर व्यवसाई संघ ने जेएमएम केंद्रीय सचिव से की मुलाकात

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)-  जिला पत्थर व्यवसाई संघ के एक प्रतिनिधमंडल ने 2 जुलाई को जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात कर आवेदन सौंपा. आवेदन में जिक्र है कि बोल्डर चिप्स और साधारण बोल्डर का एक रेट किया जाए. इसमें सीएम हेमंत सोरेन पहल करें. खान एवं भूतत्व विभाग ने खनिज के स्वामित्व दरों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है. जिसका खामियाजा पत्थर व्यवसायियों को भुगतना पड़ रहा है. विगत राज्य सरकार से भी पत्थऱ व्यवसाई संघ ने खनिज स्वामित्व के बढ़े हुए दरों में संशोधन कर एक समान करने की मांग की थी. विगत सरकार ने संघ की बात अनसुनी कर दी. चिप्स और साधारण बोल्डर के अलग-अलग दर निर्धारित है. पंकज मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को सीएम से मिलकर समाधान का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, भगवान भगत, प्रकाश केडिया, राजेश जयसवाल, पथरू सिंह, राजा सिंह, ट्विंकल भगत, गोपी बाबू, अवध किशोर सिंह समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=346330&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आयुष चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति करें जागरूक- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही