Search

 
 
 

साहिबगंज : ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों-कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीडीसी

 

बैठक में गिनाईं सदर अस्पताल के डॉक्टरों की कमियां

Sahibganj : साहिबगंज के डीडीसी सह नोडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा ने गुरुवार को वेयरहाउज़ स्थित सभागार में सदर अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने डॉक्टरों व कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी. यह चेतावनी भी दी कि ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों डीसी के साथ सदर अस्पताल के निरीक्षण में कई कमियां पाई गई थीं. उसी के फॉलोअप में यहां अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकों व कर्मियों के साथ बैठक कर उन खामियों को त्काल दूर करने के उपायों पर चर्चा की है. उम्मीद है कि एक-दो दिनों में अस्पताल में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. डॉक्टर्स के बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने की शिकायतें अक्सर मिल रही हैं. इसे तुरंत दूर करें और बायोमीट्रिक हाजिरी बनाएं. उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार के बारे में मिल रहीं शिकायतों की विशेष रूप से चर्चा की. कहा कि मरीजों की शिकायत है कि अस्पताल में प्लास्टर की व्यवस्था रहने के बावजूद उन्हें बाहर से कराने की सलाह दी जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए. मौके पर डीपीएम हिना अरोड़ा वर्णवाल, ज़िला वीबीडी सालाहकार डॉ. सतीबाबू डाबडा, डॉ. शिवम, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही