Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नियोजन नीति के खिलाफ हड़ताल, छात्र-छात्राओं ने कराया बाजार बंद

Sahibganj : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए आदिवासी कल्याण छात्रावास में रहने वाले साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतर कर शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराया. छात्र-छात्राओं के हाथ लाठी-डंडे थे. हड़ताल को लेकर छात्र नेता सुनील सोरेन ने कहा कि पढ़े लिखे बेरोजगार झारखंडी युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए. झारखंड सरकार से अपील है कि युवाओं को नौकरी दे या फिर राजपाठ छोड़ दे. 60-40 नियोजन नीति मान्य नहीं है. हेमंत सरकार इस नीति में बदलाव करे. हड़ताल से एंबुलेंस सेवा, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बारात और दूध बिक्री को मुक्त रखा गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. शहर में पुलिस लगातार गश्त कर रही है. शहर में 17 स्थानों पर सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी तैनात हैं. नगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रसाद, एएसआई प्रणीत पटेल शहर में अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं. बता दें कि झारखंड सरकार ने 9 मार्च 2023 को विधानसभा में 60/40 नियोजन नीति का प्रस्ताव पारित किया था. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन इसका विरोध कर रही है. यूनियन से जुड़े छात्र नेताओं का कहना है कि यह नियोजन नीति झारखंड की भाषा व संस्कृति के हित में नहीं है. इस नीति में बदलाव कर स्थानीय नियोजन नीति बनाई जाए. हड़ताल करने वालों में मनोहर टुडू, प्रेम मरांडी, सुनील किस्कू, अजय टुडू, सोनेलाल मुर्मू, प्रवीण महतो, मसीह टुडू, दिलीप दास, चित्तरंजन प्रशांत, शत्रुघ्न मंडल, महावीर मंडल, विनोद मुर्मू समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662639&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आकर्षक लाईट से जगमगाएंगे गंगा घाट, समिति की बैठक में निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही