Search

 
 
 

साहिबगंज : बालासोर ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों को हड़ताली जनसेवकों ने दी श्रद्धांजलि

 
Sahibganj : झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे साहिबगंज जिला के जनसेवकों ने बालासोर (ओडिसा) ट्रेन हादसे में मृत रेल यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख 6 जून को श्रद्धांजलि दी. संघ के सचिव उत्तम कुमार सिंह ने मृत यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया. जनसेवक समाहरणालय के बाहर विगत 29 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं. जनसेवक संघ की उपराजधानी दुमका में 7 जून को न्याय यात्रा होगी. इसकी सफलता के लिए हड़ताल स्थल से ही संथालपरगना जनसेवक संघ की ऑनलाईन बैठक हुई. संघ के मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने कहा कि साहिबगंज के जनसेवक न्याय यात्रा में शामिल होंगे. तैयारी पूरी कर ली गई है. हड़ताली जनसेवकों में पार्वती कुमारी, नरसीला सोरेन, निराकार मिश्रा, मो. शम्स आजम,  मो. सादिक अंसारी, मो. सिकन्दर अली, कुमारी मधु, किर्तीलता मुर्मू, अमृता अनामिका सोरेन, मिथिलेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश साह, सुनील कुमार समेत अन्य जनसेवक शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659265&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मोबाइल चोरी मामले में तालझारी पहुंची दिल्ली व भोपाल पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही