Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज:विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से उकेरी अपनी परिकल्पना

Sahibganj: गंगा स्वच्छता, जलीय जीवों के संरक्षण व गंगा के तटीय इलाकों की साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शहर के बिजली घाट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने 7 मई को किया. स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, जैविक खोती,भारतीय वन्यजीव संस्थान व गंगा संरक्षण आदि को लेकर स्टॉल लगाए गए हैं. कार्यक्रम में गंगा संरक्षण व जैवविविधता संबंधित की जानकारी उपलब्ध कराई गई. पलाश मार्ट अंतर्गत विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर इसे बाजार उपलब्ध कराने वाला स्टाल के साथ ही महिलाओं ने फूड स्टाल भी लगाया गया है. किसानों ने प्राकृतिक खेती कर उगाई गई जैविक सब्जी का स्टाल लगाया. विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए चित्रांकन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने चित्र के माध्यम से गंगा व तटों की सफाई क्यों आवश्यक है को दर्शाने का प्रयास किया. मौके पर डीपीओ शिशिर पंडित,जेएसएलपीएस कर्मी, समन्वयक राहुल कुमार, शिक्षक, गंगा प्रहरी, एनएसएस वॉलिंटियर, स्काउट एंड गाइड के छात्र आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629174&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज: सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स में 32 खिलाड़ियों का चयन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही