Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : विद्यार्थियों ने जिला कल्याण कार्यालय में ताला जड़ा

Sahibganj : आदिवासी कल्याण छात्रावास साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनोहर टुडू व मेरी बास्की के नेतृत्व में 7 जून को जिला कल्याण कार्यालय में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर ताला जड़ दिया. मनोहर टुडू ने कहा कि जिला कल्याण कार्यालय ने आदिवासी कल्याण छात्रावास के मात्र 200 छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत की है, जबकि यहां 396 छात्र रहते हैं, सभी को छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराई जाए. साहिबगंज महाविद्यालय में इंटर से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होती है, ऐसी स्थिति में यहां हॉस्टल में जगह कम रहने के बाद भी हम लोग एडजस्ट कर रहते हैं. इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को दी गई है. स्वीकृत छात्र संख्या के आधार पर बनी है सूची : जिला कल्याण पदाधिकारी वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद ने कहा कि आदिवासी कल्याण छात्रावास में कुल 200 छात्र के रहने की जगह है. सीट के अनुसार छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है. साहिबगंज महाविद्यालय में गैर छात्रावास एवं छात्रावास में रहने वाले दोनों प्रकार के अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है. यदि कोई समस्या है तो महाविद्यालय प्रशासन से छात्रावास में रहने की सूची उपलब्ध करवाए, जिला स्तर पर बनी समिति से अनुमोदन पर छात्रवृत्ति दी जाएगी. इस मौके पर बाबूधन टूडू, विकास मुर्मू, दिलीप दास, संदीप मुर्मू, बिट्टू टूडू, स्टेफेन मुर्मू, लक्ष्मण टुडू, राहुल मुर्मू, शर्मिला बेसरा, सुशीला मरांडी, रीता मरांडी, सुशांति मुर्मू सहित सैकड़ों छात्र-छात्रा जिला कल्याण कार्यालय परिसर में मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661189&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही