Search

 
 
 

साहिबगंज: नियोजन नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, किया जमकर विरोध

 
Sahibganj: आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के नेतृत्व में प्रर्दशनकारी 19 अप्रैल को 60-40 नियोजन नीति के विरोध में सुबह से ही दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराने के लिए निकल पड़े थे. जुलूस का नेतृत्व मनोहर टुडू, बाबूधन टूडू, मेरी बास्की व शर्मिला बेसरा कर रहे थे. शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर दुकानें स्वत: बन्द थे. प्रर्दशनकारी हाथों में लाठी-डंडे व ढ़ोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाल कर शहर का भ्रमण करते हुए कॉलेज रोड़ टमटम स्टैंड के पास वापस लौट आए. जुलूस निकलने की सूचना पर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया.आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ कर शहर के लगभग सभी दुकानें बंद थी. प्रदर्शनकारी 60-40 नियोजन नीति रद्द करो, खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करो, झारखंड में तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में 90-10 की नियोजन नीति से अलग कोई नीति मंजूर नहीं जैसे नारे लगा रहें थे. इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार व शशि चंद्र चौधरी, थाना प्रभारी चरणजीत कुमार,सौरभ कुमार,प्रणीत पटेल,विक्रम कुमार व पुलिस बल प्रदर्शनकारियों के साथ चल रहें थे. सुबह से ही एसडीओ राहुलजी आनंदजी व सीओ अब्दुल समद कॉलेज रोड़, टमटम स्टैंड,स्टेशन चौक,गांधी चौक,चौक बाजार,सारक्षरता मोड़ के पास मुस्तैद दिखे. मौके पर सुनील सोरेन,विनोद मुर्मू,मोहन हेंब्रम,प्रेम मरांडी,चंदन मुर्मू,अनिल बेसरा,यशमंद हांसदा,दिलीप दास,प्रशांत कुमार,विकास मुर्मू, चंदन मुर्मू,सुनील हांसदा, लीली मुर्मू, सुनीता किस्कू,रानी मरांडी,संगीता टूडू सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611871&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज: पहाड़िया व संथाल गांवों में टैंकर से जलापूर्ति [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही