Search

 
 
 

साहिबगंज : पाकुड़ से आजसू प्रत्याशी के पक्ष में सुदेश महतो ने किया रोड शो

 
Sahibganj : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गुरुवार को पाकुड़ विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अजहर इस्लाम के समर्थन में रोड शो किया. बरहरवा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के पास से शुरू हुए रोड शो में प्रत्याशी अजहर इस्लाम भी शामिल थे. सुदेश महतो ने कोरीपाड़ा, कहारपाड़ा, बंगालीपाड़ा, पतना चौक, स्टेशन चौक होते हुए पूरे बड़हरवा बाजार का भ्रमण किया और लोगों से अजहर इस्लाम को विजयी बनाने की अपील की. बड़हरवा नगर पंचायत के भ्रमण के दौरान सुदेश महतो व अजहर इस्लाम पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई. रोड शो में भाजपा के कमल कृष्ण भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष पांचो सिंह, श्यामल दास, लोकेश कुशवाहा, ललित पासवान, कुशमाकर तिवारी, आजसू पार्टी के बड़हरवा प्रखंड अध्यक्ष नवीन दुबे, सलीम जहांगीर, यादुल शेख आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/lotus-is-going-to-bloom-in-jharkhand-anurag-thakur/">झारखंड

में खिलने वाला है कमलः अनुराग ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही