Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहरवा थाना के नए प्रभारी सुनील कुमार झा ने लिया पदभार

 
Sahibganj : बरहरवा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में सुनील कुमार झा ने दो सितंबर को योगदान दिया. निवर्तमान थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा. प्रभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बरहरवा थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही अवैध खनन और परिवहन के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और कारोबार करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र मे किसी भी तरह के अपराध, अंधविश्वास, डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-after-getting-trapped-in-the-love-trap-the-girl-became-a-mother-and-refused-to-marry-her/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : प्रेमजाल में फांसकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, युवती बनी मां तो किया शादी से इंकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही