Search

 
 
 

साहिबगंज : शुक्रबाज़ार घाट पर सदर एसडीओ का औचक छापा, एलसीटी पर लगाया पहरा

 
Sahibganj :  गंगा में अवैध जहाज संचालन की सूचना पर सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी और सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने 26 जुलाई को सकरीगली के शुक्रबाज़ार घाट पर औचक छापेमारी की. एसडीओ ने घाट पर खड़ी एलसीटी एमवी इंफ्रालिंक-3 डब्ल्यूबी-1809 का मुआयना करते हुए वहां मौजूद कर्मी से एलसीटी की जानकारी ली. साथ ही गंगा में एलसीटी का संचालन नहीं करने की सख़्त हिदायत दी. एसडीओ ने जांच होने तक एलसीटी की निगरानी के लिए एक हवलदार और दो सिपाही का पहरा लगा दिया. सदर एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों के साथ मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369695&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : बोरियो के मोंगरा पुल के पास पलटी बोलेरो, तीन महिला समेत चार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही