Search

 
 
 

साहिबगंज : विवाहिता की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकी मिली लाश

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत चसगामा गांव की 19 वर्षीय विवाहिता माधुरी देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. 23 सितंबर की शाम उसके ही ससुराल में रस्सी से झुलता उसका शव बरामद हुआ. घटना की सूचना पर बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. मृतका के पति सोहनलाल ठाकुर ने बताया कि सुबह दोनों ने साथ में नाश्ता किया. नाश्ते के बाद वो दुकान चला गया. शाम में जब सकी बहन उसके कमरे में गई तो उसकी पत्नी फंदे से झूलती मिली. बरहेट थाना क्षेत्र के तलबड़िया में रहने वाली मृतका की मां समीला देवी ने दामाद और उसके परिवार पर जहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बोरियो थाना में लिखित शिकायत दर्ज़ करवाई. थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-level-crossing-gate-will-remain-closed-on-24th-and-25th-september/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लेवल क्रॉसिंग गेट 24 व 25 सितंबर को रहेगा बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही